महेश ठाकुर के साथ हुआ 5 करोड़ रुपए का फ्रॉड

महेश ठाकुर के साथ हुआ 5 करोड़ रुपए का फ्रॉड

पॉपुलर एक्टर महेश ठाकुर के साथ फ्रॉड हो गया है। उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है। महेश ने पुलिस स्टेशन में 5.43 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मयंक गोयल नाम के व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

मेरे साथ पैसों की धोखाधड़ी हुई है

महेश ने ईटाइम्स को इस खबर की पुष्टि की करते हुए कहा, ‘मेरे साथ पैसों की धोखाधड़ी हुई है, लेकिन मैं इस बारे में कुछ नहीं बता सकता, क्योंकि इस मामले की इंवेस्टिगेशन चल रही है। मैं बहुत जल्द एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।’ इस बीच, मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत शिकायत दर्ज की है।

‘तू तू मैं मैं’ से बनाई अलग पहचान

महेश ठाकुर ‘हम साथ साथ हैं’, ‘हमको दीवाना कर गए’, ‘थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक’, ‘आशिकी 2’, ‘जय हो’ सहित कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं, उन्होंने छोटे पर्दे पर ‘तू तू मैं मैं’ और ‘शरारत’ जैसे शोज से पहचान बनाई है। महेश के बिजनेस की बात करें, तो उनका क्रिएटिव फ्लाइट फिल्म्स नाम का एक प्रोडक्शन हाउस है, जो फिल्मों और टीवी शोज दोनों को प्रोड्यूस करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *