दिल्ली में 25 हजार गेस्ट टीचर की नियुक्ति में हेराफेरी

दिल्ली में 25 हजार गेस्ट टीचर की नियुक्ति में हेराफेरी

दिल्ली में एक्साइज पॉलिसी स्कैम और वक्फ बोर्ड में हुए घोटाले के बाद अरविंद केजरीवाल सरकार पर अब सरकारी स्कूलों में गेस्ट टीचर की नियुक्ति में धांधली का आरोप लग रहा है। मामले को लेकर गुरुवार को उपराज्यपाल (LG) वी के सक्सेना ने इंटरनल इनक्वायरी का आदेश दिया है।

जांच के लिए एलजी सचिवालय ने चीफ सेक्रेटरी को एक लेटर लिखा है। इसमें फर्जी गेस्ट टीचर्स के नाम पर सैलरी गबन करने के मामले की भी जांच की जाएगी। शिक्षा निदेशक को लिखे गए इस लेटर में सरकारी स्कूलों में नियुक्त किए गए गेस्ट टीचर्स की फिजिकल अटेंडेंस और सैलरी निकासी की स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई है। यह रिपोर्ट एक महीने के अंदर जमा करने का निर्देश दिया गया है।

नियुक्ति नहीं पर लाखों रुपए सैलरी दे दी गई
दिल्ली में 25 हजार गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति प्रक्रिया पर भी अब सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में किए गए एक ऑडिट में भी हेराफेरी का मामला सामने आया है। इसमें पाया गया कि दिल्ली के मानसरोवर पार्क के सीनियर सेकेंडरी स्कूल (GBSSS-I) में गेस्ट टीचर्स के नाम पर तीन लोगों को 4 लाख 21 हजार रुपए सैलरी दी गई, जबकि इनकी नियुक्ति इस स्कूल में थी ही नहीं। सक्सेना ने पैसे के गबन के मामले में पिछले हफ्ते ही दिल्ली सरकार के एक स्कूल के चार वाइस प्रिंसिपल के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *