कर्नाटक में ISIS से जुड़े 3 संदिग्ध गिरफ्तार:राज्य में धमाकों की प्लानिंग कर रहे थे

कर्नाटक में ISIS से जुड़े 3 संदिग्ध गिरफ्तार:राज्य में धमाकों की प्लानिंग कर रहे थे

कर्नाटक में शिवमोग्गा पुलिस ने 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि तीनों ISIS से जुड़े हुए थे। ये राज्य में विस्फोट करने की योजना बना रहे थे। संदिग्धों की पहचान शारिक, माजी और सैयद यासीन के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस बोली- विस्फोट के लिए ट्रेनिंग भी ली थी
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार हुए तीनों संदिग्ध आईएस (ISIS) के लिए काम करते हैं। ये आतंकी संगठन के निर्देशों पर राज्य में विस्फोट करने की योजना बना रहे थे। इसके लिए उन्होंने आतंकियों से प्रशिक्षण लिया था। इससे पहले वो अपने मंसूबों में कामयाब होते पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

गृहमंत्री अरागा जनेंद्र ने बताया कि पुलिस ने सूत्रों से मिली जानकारी के बाद छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने आतंकी संगठन ISIS से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूछताछ के बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। तीनों शिवमोगा और तीर्थहल्ली के रहने वाले हैं और उनका संबंध मंगलुरु से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *