महारानी एलिजाबेथ-II का अंतिम संस्कार:40 KM सफर के बाद विंडसर कैसल लाया गया क्वीन का ताबूत

महारानी एलिजाबेथ-II का अंतिम संस्कार:40 KM सफर के बाद विंडसर कैसल लाया गया क्वीन का ताबूत

क्वीन एलिजाबेथ-II के अंतिम संस्कार की रस्में जारी हैं। प्राइवेट फ्यूनरल की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इसके लिए उनके पार्थिव शरीर को विंडसर कैसल लाया जा चुका है। ‘द गार्डियन’ के मुताबिक, रॉयल फैमिली सेंट जॉर्ज चैपल से बाहर आ गई है। हालांकि, सभी विंडसर कैसल में ही हैं। इनमें किंग चार्ल्स के अलावा कैमिला, डीन ऑफ विंडसर, प्रिंसेस एनी, प्रिंस एडवर्ड, प्रिंस एंड्रू, प्रिंस विलियम और हैरी शामिल हैं।

शाही परिवार रात करीब 11.30 बजे सेंट जॉर्ज चैपल लौटेगा। इसके बाद अंतिम संस्कार की आखिरी रस्म यानी दफन पूरी की जाएगी। इस रस्म का कोई वीडियो या फोटो सामने नहीं आएगा। इसके बाद शाही परिवार अलग-अलग कारों से अपने घर रवाना हो जाएगा।

वेस्टमिंस्टर ऐबे से विंडसर कैसल का सफर करीब 40 किलोमीटर का है। इस दौरान कभी पैदल तो कभी गाड़ियों में रॉयल फैमिली साथ रही। विंडसर कैसल में तीन प्रेयर्स होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *