टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की आगामी घरेलू सीरीज में इंडिया A टीम की कप्तानी करेंगे। तीन मैचों की सीरीज सभी मैच चेन्नई में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज की शुरुआत 22 सितम्बर से होगी। अगले दो मैच 25 सितम्बर और 27 सितम्बर को खेले जाएंगे। इंडिया A की टीम में पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड, शार्दूल ठाकुर और उमरान मलिक भी शामिल हैं।
सैमसन को लेकर दिग्गजों के बयान
भारत के पूर्व चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद का कहना है कि, ‘सवाल ये है कि किस खिलाड़ी की जगह संजू को टीम में मौका मिलना चाहिए। दीपक हुड्डा आपको एक एक्स्ट्रा बॉलिंग ऑप्शन देते हैं। वह संजू की ही तरह किसी भी ऑर्डर पर बैटिंग कर सकते हैं। श्रेयस ने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है।