Google Analytics Meta Pixel
भारत जोड़ो यात्रा का चंदा न देने पर दुकान तोड़ी:केरल में कांग्रेसियों ने सब्जीवाले का सामान फेंका

भारत जोड़ो यात्रा का चंदा न देने पर दुकान तोड़ी:केरल में कांग्रेसियों ने सब्जीवाले का सामान फेंका

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर सुर्खियों में है। केरल के कोल्लम में एक दुकानदार ने यात्रा का चंदा नहीं देने पर अपनी दुकान में तोड़फोड़ करने का कांग्रेसियों पर आरोप लगाया है। दुकानदार का नाम एस फवाज है और वे कोल्लम में सब्जी की दुकान चलाते हैं। तोड़फोड़ का वीडियो सामने आने के बाद केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के. सुधाकरन ने पार्टी के 3 कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया है।

फवाज ने कहा कि 14 सितंबर को कांग्रेस के कुछ लोकल लीडर उनकी दुकान पर आकर भारत जोड़ो यात्रा के लिए चंदा मांगने लगे। मैंने 500 रुपए दिए, लेकिन उन्होंने दो हजार रुपए की मांग की। जब मैंने इतनी रकम देने से मना किया, तो कांग्रेसियों ने मेरी दुकान में तोड़फोड़ की और सब्जी भी सड़क पर फेंक दी।

तोड़फोड़ में यूथ कांग्रेस महासचिव शामिल थे, शिकायत दर्ज
पीड़ित दुकानदार ने इस मामले में कुनिकोडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके मुताबिक दुकान में तोड़फोड़ करने वालों में यूथ कांग्रेस के महासचिव अनिस खान भी शामिल थे। खान ही अपने पांच साथियों को लेकर उसकी दुकान पर पहुंचे थे। चंदे की रकम न देने पर उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने तीन कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *