Google Analytics Meta Pixel
आज आज लैलूंगा में CM की भेंट-मुलाकात:

आज आज लैलूंगा में CM की भेंट-मुलाकात:

भेंट-मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलिकॉप्टर एक बार फिर रायपुर से रवाना हो चुका है। अगले तीन दिनों तक मुख्यमंत्री रायगढ़ जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में बने रहेंगे। इस दौरान सरकारी परियोजनाओं, अस्पतालों, स्कूलों, थानों आदि का दौरा होगा। अधिकारियों के साथ योजनाओं-कार्यक्रमों की समीक्षा होगी वहीं गांवों में चौपाल लगाकर लोगों से संवाद होगा। वहीं जगह-जगह रोड शो कर वे जनता का अभिवादन भी करने वाले हैं।

तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री के दौरे की शुरुआत लैलूंगा विधानसभा के राजपुर से हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हेलीपैड पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक चक्रधर सिदार और संभाग आयुक्त संजय अलंग आदि ने उनका स्वागत किया। वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और नर्तक दल भी पहुंचे थे। पारंपरिक स्वागत के बाद मुख्यमंत्री हेलीपैड से पैदल ही श्री जगन्नाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए। गांव के रास्ते में द्वार-द्वार पर महिलाओं ने अपने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उनको तिलक लगाकर आरती उतारी। महिलाओं ने मुख्यमंत्री का घर के वरिष्ठ की तरह अभिवादन किया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए राजपुर गांव में रास्ते के प्रत्येक घर के सामने चौक पूरा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *