Google Analytics Meta Pixel
नड्‌डा के हवाई दावे पर भूपेश की चढ़ाई

नड्‌डा के हवाई दावे पर भूपेश की चढ़ाई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा के एक हवाई दावे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीधी चढ़ाई कर दी है। रायपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन में नड्‌डा ने दावा किया कि दो दिन पहले छत्तीसगढ़ में 71 आदिवासी मारे गए हैं। अब मुख्यमंत्री ने इसे झूठ बताते हुए पूछा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएं कि कहां 71 आदिवासियों की दो दिन पहले मौत हुई है?

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निशाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ही थे। भारत जोड़ो यात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी पर निशाना साधते हुए उन्होंने एक बड़ा दावा कर दिया। उन्होंने कहा, यहां हमारे 71 आदिवासी भाई मारे गए और भूपेश बघेल जी केरल में राहुल गांधी के साथ ताली बजा रहे थे। देर रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से नड्डा का वीडियो साझा करते हुए लिखा, झूठ बोले..बार-बार झूठ बोलो..जोर-जोर से बोलो। बस्तर से सरगुजा तक मेरे सभी आदिवासी भाई सुखी रहें, प्रसन्न रहें। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएं कि कहां 71 आदिवासियों की दो पहले मौत हुई है। आदिवासियों का बुरा सोचने वालों को ईश्वर सद्बुद्धि दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *