Google Analytics Meta Pixel
5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत:ब्रिटेन एक पायदान फिसलकर छठे स्थान पर पहुंचा

5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत:ब्रिटेन एक पायदान फिसलकर छठे स्थान पर पहुंचा

भारत एक बार फिर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। ब्रिटेन एक पायदान फिसलकर छठे स्थान पर आ गया है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के मुताबिक, भारत साल 2021 के आखिरी 3 महीने में ब्रिटेन से आगे निकला। GDP के आंकड़ों में भारत यह बढ़त वित्त वर्ष 2022-23 में भी बनाए रखे हुए है। भारत की अर्थव्यवस्था 854.7 अरब डॉलर रही।

इसी अवधि में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 816 अरब डॉलर रही। रोजमर्रा की चीजें महंगी होने से ब्रिटेन ने पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का तमगा खो दिया। दूसरी ओर, भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है। एक दशक पहले भारत सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में 11वें स्थान पर था, जबकि यूके 5वें स्थान पर था।

दरअसल, ब्रिटेन चार दशकों में सबसे तेज इन्फ्लेशन और मंदी के बढ़ते रिस्क का सामना कर रहा है। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने अनुमान जताया है कि यह स्थिति 2024 तक रहेगी। दूसरी तरफ, भारतीय अर्थव्यवस्था के इस वर्ष 7% की दर से बढ़ने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *