किशोर कुमार के बंगले में रेस्टोरेंट खोलेंगे विराट कोहली

किशोर कुमार के बंगले में रेस्टोरेंट खोलेंगे विराट कोहली

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक नया रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी में हैं। इसके लिए उन्होंने दिवंगत एक्टर-सिंगर किशोर कुमार के मुंबई स्थित जुहू वाले बंगले को लीज पर लिया है। ई-टाइम्स के मुताबिक विराट एक हाई ग्रेड रेस्टोरेंट शुरू करने जा रहे हैं, इसका काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। कहा जा रहा है कि अगले महीने ये रेस्टोरेंट शुरू जाएगा।

विराट ने 5 साल के लिए लीज पर लिया बंगला

किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने भी इस बात को कन्फर्म करते हुए कहा कि कुछ महीने पहले सुमित (किशोर कुमार और लीना चंदावरकर के बेटे सुमित कुमार) की विराट से मुलाकात हुई थी। इस दौरान बंगले को किराए पर लेने को लेकर दोनों की बातचीत हुई। अब आखिरकार ये बंगला 5 साल के लिए विराट को किराए पर दे दिया गया है।

इसी बंगले में रहा करते थे किशोर कुमार

किशोर कुमार का बंगला ‘गौर कुंज’ मुंबई के जुहू तारा रोड पर स्थित है। किशोर दा जब जिंदा थे तो वो इसी बंगले में रहा करते थे। बंगले के आसपास की हरियाली किशोर दा को काफी पसंद थी। यहां तक कि उन्होंने बंगले के आसपास के पेड़ों के दिलचस्प नाम भी रखे थे। बंगले में एक गैराज भी था, जिसमें वो अपनी विंटेज कार पार्क किया करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *