Google Analytics Meta Pixel
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर CG में सियासत:कौशिक ने कहा-कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र कहां

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर CG में सियासत:कौशिक ने कहा-कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र कहां

कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय कर दी है। इस प्रक्रिया के शुरू होते ही आतंरिक लोकतंत्र के नाम पर सत्ता और विपक्ष आपस में भिड़ गए हैं। भाजपा विधायक दल के पूर्व नेता धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस चुनाव को नौटंकी बताते हुए कहा, कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र कहां है? जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कौशिक से ही पूछ लिया कि आप कौन सी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हटाए गए थे।

रायपुर पुलिस लाइन हैलीपैड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है, और इसी के तहत चुनाव हो रहे हैं। धरमलाल कौशिक बता दें कि, उनको किस प्रक्रिया के तहत हटाया गया था? क्या विधायक दल की बैठक में ऐसा प्रस्ताव आया। या जो नया नेता चुना गया वह विधायक दल द्वारा चुना गया। या उनकी पार्टी के जो अध्यक्ष हटाए गए क्या वे आंतरिक लोकतंत्र के माध्यम से हटाए गए। अध्यक्ष हटा दिए, नेता प्रतिपक्ष हटा दिए कहीं किसी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ। तो वे लोकतंत्र की दुहाई क्यों दे रहे हैं। पहले अपनी पार्टी में देख लें। उनको बनाया गया तो क्या विधायकों का विश्वास मत था? और जब हटाया गया तो क्या किसी प्रक्रिया का पालन किया गया। वे तो गुलदस्ता देने गए थे वहां इस्तीफा मांग लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *