Google Analytics Meta Pixel
सोनाली फोगाट हत्याकांड में अब तक 4 गिरफ्तार

सोनाली फोगाट हत्याकांड में अब तक 4 गिरफ्तार

हरियाणा के हिसार से भाजपा नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने कर्लीज क्लब के मालिक और एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में सुधीर सांगवान और सुखविंदर समेत 4 की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने कर्लीज क्लब के बाथरूम से ड्रग्स भी बरामद किया है। इस बात की पुष्टि गोवा के IG ओमवीर बिश्नोई ने की है। कोर्ट ने सुखविंदर सिंह और सुधीर सांगवान को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है।

इस बीच गोवा कांग्रेस भी पूरे मामले में पुलिस और भाजपा पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस की गोवा इकाई के नेता माइकल लोबो ने आरोप लगाया है कि पुलिस सोनाली फोगाट हत्याकांड को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है ऐसे में इस केस की CBI जांच होनी चाहिए।

रेप-ब्लैकमेलिंग की जांच के लिए हरियाणा जाएगी गोवा पुलिस

सोनाली फोगाट मर्डर केस की जांच के लिए गोवा पुलिस की एक टीम हरियाणा आएगी। गोवा के DGP जसपाल सिंह ने भास्कर संवाददाता को बताया कि सोनाली के परिजन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि सुधीर सांगवान ने तीन साल पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान सुधीर ने उसकी एक वीडियो बना ली थी। इस वीडियो के आधार पर ही सुधीर सोनाली को ब्लैकमेल करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *