Google Analytics Meta Pixel
LoC पार कर रहे 3 आतंकी मारे गए, एक फरार

LoC पार कर रहे 3 आतंकी मारे गए, एक फरार

जम्मू-कश्मीर में बारामूला के उरी सेक्टर में बॉर्डर पार कर रहे 3 आतंकी मारे गए। घुसपैठियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने बताया कि लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास सेना के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसके बाद ये एक्शन लिया गया। आतंकियों की तरफ से भी फायरिंग की गई।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अधिकारियों ने जानकारी दी कि कुल चार घुसपैठिए थे, जिनमें तीन को मार गिराया गया, चौथा आतंकी फरार हो गया। खराब मौसम और कोहरे के कारण चौथे आतंकी का पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश की जा रही है। बता दें कि पांच दिन में घुसपैठ की ये तीसरी कोशिश है। इन पांच दिनों में 5 आतंकी मारे गए।

इधर, आज सुबह बांदीपोरा पुलिस ने 26 असम राइफल्स के साथ एक जॉइंट ऑपरेशन में लश्कर के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक इनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं, जिनमें मैगजीन के साथ 3 पिस्तौल, 24 जिंदा 9MM कारतूस, 5 हैंड ग्रेनेड, फर्जी पुलिस आईडी कार्ड, स्वास्थ्य विभाग का फर्जी आईडी कार्ड शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *