Google Analytics Meta Pixel
एशिया कप से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका:शाहीन अफरीदी टूर्नामेंट से बाहर

एशिया कप से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका:शाहीन अफरीदी टूर्नामेंट से बाहर

एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर शाहीन शाह अफरीदी घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। शाहीन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे।

एशिया कप में पाकिस्तान का पहला मुकाबला 28 अगस्त को भारत से होना है। इसके बाद 4 सितंबर को भी दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगी।

वापसी में लगेंगे 4 से 6 सप्ताह
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शनिवार को बयान जारी कर शाहीन के बाहर होने की खबर दी। बोर्ड ने कहा कि तेज गेंदबाज को वापसी करने में 4 से 6 सप्ताह का समय लगेगा। स्कैन रिपोर्ट आने के बाद PCB ने विशेषज्ञों से सलाह ली थी। इसके बाद यह तय हुआ कि वे लंबे समय तक नहीं खेल पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *