करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ अगले एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्की कौशल साथ में नजर आने वाले हैं। जिसका प्रोमो वीडियो करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में बॉलीवुड के दो हैंडसम हंक पंजाबी मुंडे करण के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान करण ने सिद्धार्थ से उनके और कियारा अडवाणी के रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा ,”अब जब आप कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं तो कोई फ्यूचर प्लान्स हैं आपके?” करण आगे कहते हैं की क्या आप कियारा से शादी करने वाले हैं? इस पर सिद्धार्थ हैरान होते हुए कहते हैं, “क्या?”। बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ रिलेशन को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब विक्की और सिद्धार्थ के इस एपिसोड का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।