Google Analytics Meta Pixel
गुजरात में 1000 करोड़ की ड्रग्स बरामद:200 किलो MD ड्रग मिली

गुजरात में 1000 करोड़ की ड्रग्स बरामद:200 किलो MD ड्रग मिली

समुद्री रास्ते से गुजरात में ड्रग्स की सप्लाई के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं, लेकिन अब वडोदरा में प्रतिबंधित MD ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। ATS ने वडोदरा जिले के मोक्षी गांव में इस फैक्ट्री से 200 किलो ड्रग जब्त की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1000 करोड़ रुपए आंकी गई है।

केमिकल की आड़ में बन रही थी ड्रग
ATS के DIG दीपेन भद्रन ने बताया- गुप्त सूचना मिली थी कि वडोदरा की सावली तहसील के पास ड्रग्स का बड़ा जत्था है। ATS ने सोमवार को मोक्षी गांव की इस फैक्ट्री में छापा मारा। वहां ड्रग्स का जखीरा तो मिला ही, यह भी पता चला कि केमिकल बनाने की आड़ में MD ड्रग तैयार की जा रही थी। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ पाएगी।

मुंबई और गोवा में हो रही थी ड्रग्स की सप्लाई
दीपेन भद्रन ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्रग्स की सप्लाई गोवा और मुंबई की जा रही थी। ATS को शक है कि यहां से देश के दूसरे हिस्सों में भी ड्रग्स भेजी गई है। इस रैकेट में शामिल लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *