Google Analytics Meta Pixel
‘लाल सिंह चड्‌ढा’ के बिजनेस में 10% की ग्रोथ

‘लाल सिंह चड्‌ढा’ के बिजनेस में 10% की ग्रोथ

आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्‌ढा’ और अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन’ दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में चौथे दिन यानी फर्स्ट संडे को भी ग्रोथ देखने को मिली है। तीसरे दिन की तुलना में चौथे दिन ‘लाल सिंह चड्‌ढा’ के बिजनेस में 10% और ‘रक्षा बंधन’ के कलेक्शन में 25% की ग्रोथ आई है।

‘लाल सिंह चड्‌ढा’ ने फर्स्ट वीकेंड में कमाए 38 करोड़
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 180 करोड़ के बजट में बनी ‘लाल सिंह चड्‌ढा’ ने चौथे दिन यानी फर्स्ट संडे (रविवार) को 10.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इससे पहले फिल्म ने तीसरे दिन (शनिवार) 8.75 करोड़, दूसरे दिन (शुक्रवार) 7.26 करोड़ और पहले दिन (गुरुवार) 11.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस हिसाब से फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड यानी चार दिन में इंडिया से अब तक 38.21 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

चार दिन में ‘रक्षा बंधन’ ने 29 करोड़ रुपए कमाए
वहीं 70 करोड़ के बजट में बनी ‘रक्षा बंधन’ ने चौथे दिन यानी फर्स्ट संडे (रविवार) को 8.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इससे पहले फिल्म ने तीसरे दिन (शनिवार) 7 करोड़, दूसरे दिन (शुक्रवार) 6.4 करोड़ और पहले दिन (गुरुवार) 8.2 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस हिसाब से फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड यानी चार दिन में इंडिया से अब तक 29.85 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *