Google Analytics Meta Pixel
शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट से 37 साल में 46 हजार करोड़ का एम्पायर खड़ा किया था

शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट से 37 साल में 46 हजार करोड़ का एम्पायर खड़ा किया था

इंडियन शेयर मार्केट के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला का आज यानी रविवार को 62 साल की उम्र में निधन हो गया। सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचने पर अथॉरिटीज ने झुनझुनवाला को मृत घोषित किया। अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि झुनझुनवाला की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है।

वह क्रोनिक किडनी डिसीज से पीड़ित थे और क्रोनिक डायलिसिस पर थे। वह अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे थे। उन्होंने बताया कि झुनझुनवाला को डायबिटीज भी थी और हाल ही में उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी। किडनी संबंधी समस्याओं के इलाज के बाद कुछ हफ्ते पहले उन्हें इसी अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। झुनझुनवाला के भाई के दुबई से आने के बाद रात 10:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मौसम, मृत्यु और बाजार की भविष्यवाणी संभव नहीं
फरवरी में एक रियल एस्टेट कॉन्फ्लुएंस में झुनझुनवाला ने कहा था, ‘शेयर बाजार का कोई किंग नहीं है। बाजार ही किंग है। और आप जानते हैं, बाजार महिलाओं की तरह हैं – हमेशा कमांडिंग, हमेशा अनिश्चित, हमेशा अस्थिर। और आप वास्तव में कभी भी एक महिला पर हावी नहीं हो सकते हैं, है ना? तो, आप बाजार पर हावी नहीं हो सकते। मौसम, मृत्यु और बाजार की आप भविष्यवाणी नहीं कर सकते।’

37 साल में 46 हजार करोड़ का एम्पायर
राकेश झुनझुनवाला ने 1985 में 5 हजार रुपए से कारोबार की शुरुआत की थी। अगले 37 साल यानी 2022 तक उनका एम्पायर 5.8 अरब डॉलर (करीब 46.18 हजार करोड़ रुपए) पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते ही उन्होंने ‘अकासा’ एयरलाइन के साथ एविएशन सेक्टर में एंट्री ली थी। झुनझुनवाला एक समय में स्टॉक मार्केट में बियर थे यानी मंदड़िए। उन्होंनें 1992 में हर्षद मेहता घोटाले का खुलासा होने पर शॉर्ट सेलिंग से बड़ा मुनाफा कमाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *