सुरक्षाबलों ने बडगाम में लतीफ राथर समेत तीन आतंकियों को घेरा

सुरक्षाबलों ने बडगाम में लतीफ राथर समेत तीन आतंकियों को घेरा

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के वाटरहेल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि इलाके में लतीफ राथर समेत आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी फंसे हुए हैं। वे राहुल भट और अमरीन भट सहित कई नागरिक हत्याओं में शामिल हैं। एडीजीपी के मुताबिक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दूसरी तरफ पुलवामा में सुरक्षा बलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। यहां भारी मात्रा IED बरामद किए गए। पुलिस इसे दोनों घटनाओं से जोड़कर देख रही है।

पुलवामा में मिला 25-30 किलो IED बरामद
जम्मू-कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों के जॉइंट ऑपरेशन के दौरान पुलवामा में सर्कुलर रोड पर तहब क्रॉसिंग के पास करीब 25 से 30 किलोग्राम का IED बरामद किया गया, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया है। इससे पता चलता है कि आतंकी इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थें, जो टल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *