Google Analytics Meta Pixel
भारतीय डॉर्नियर ने पाकिस्तानी जंगी जहाज को खदेड़ा

भारतीय डॉर्नियर ने पाकिस्तानी जंगी जहाज को खदेड़ा

पाकिस्तान के जंगी जहाज ने पिछले महीने भारतीय समुद्री सीमा में घुसपैठ की थी। इसे इंडियन कोस्ट गार्ड के डोर्नियर सर्विलांस प्लेन ने खदेड़कर वापस भेजा। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी नौसेना का जहाज PNS आलमगीर गुजरात के करीब भारतीय समुद्री सीमा में पहुंचा था। इसे देखते ही समुद्री सीमा की निगरानी कर रहे डोर्नियर एयरक्राफ्ट ने भारतीय सीमा से बाहर जाने की चेतावनी दी।

जब चेतावनी के बावजूद पाकिस्तानी जहाज ने कोई जवाब नहीं दिया, तो डॉर्नियर ने उसे खदेड़ दिया। हालांकि इस मामले में कोस्ट गार्ड की तरफ से इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, कड़ा एक्शन होने के डर से ही पाकिस्तानी जहाज भारतीय समुद्री सीमा से बाहर निकला।

रेडियो मैसेज का जवाब नहीं दे रहा था आलमगीर
पाकिस्तानी वॉरशिप आलमगीर के भारतीय सीमा में घुसते ही भारतीय डोर्नियर प्लेन ने उसका पता लगा लिया था। डोर्नियर ने आलमगीर को लौटने की चेतावनी दी, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। सूत्रों के मुताबिक, डोर्नियर ने पाकिस्तान के जहाज की मंशा जानने के लिए रेडियो संचार सेट पर कॉल भी किया, लेकिन पाकिस्तानी जहाज का कप्तान जवाब देने की बजाय खामोश रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *