कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक मेंस हॉकी टीम गोल्ड नहीं जीती, इतिहास रचने का मौका

कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक मेंस हॉकी टीम गोल्ड नहीं जीती, इतिहास रचने का मौका

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी। यह मुकाबला शाम 5 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम अब इस मुकाबले में 17 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी। इन 17 खिलाड़ियों में रोटेशन होगा और एक समय पर 11 खिलाड़ी मैदान पर होंगे। दरअसल इंडियन मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद चोटिल हो गए हैं। उन्हें 4 हफ्ते रेस्ट की सलाह दी गई है।

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराया। भारतीय टीम तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंची है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 3-2 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है।

2010 और 2014 के मेंस हॉकी फाइनल में पहुंचा था भारत
भारतीय पुरुष हॉकी टीम 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स और 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ के फाइनल में पहुंची थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को गोल्ड मेडल के मैच में हराया था। मनप्रीत सिंह की अगुआई में अब तक भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया है। टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है।

पहले मैच में भारत ने घाना को 11-0 से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-4 से ड्रॉ खेला था। तीसरा मैच भारत ने वेल्स के खिलाफ 4-1 से जीता था। वहीं सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराया। टीम इंडिया अपने ग्रुप (पूल-बी) में पहले नंबर पर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *