निखत का ब्रॉन्ज मेडल पक्का:50 Kg वेट कैटेगरी में वेल्स की मुक्केबाज को 5-0 से हराया,

निखत का ब्रॉन्ज मेडल पक्का:50 Kg वेट कैटेगरी में वेल्स की मुक्केबाज को 5-0 से हराया,

वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर निखत जरीन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के साथ उनका मेडल तो पक्का हो गया है, लेकिन देखना है कि उसका रंग कौन सा होता है। क्वार्टर फाइनल मैच जीतने के बाद उन्होंने कैमरे पर अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी है। फैंस उनके इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं।

देश को निखत से गोल्ड मेडल की उम्मीद है। बॉक्सिंग में सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों बॉक्सर को ब्रॉन्ज मेडल मिलता है, इसलिए उनका मेडल पक्का माना जा रहा है।

निखत ने मां से किया था जीत का वादा
क्वार्टर फाइनल में जीत के बाद कैमरे पर निकहत जरीन ने कहा, ‘हैप्पी बर्थडे अम्मी, लव यू।’ निखत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने मां से क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ मेडल का वादा किया है। देश की स्टार मुक्केबाज से पूरे देश को गोल्ड मेडल की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *