Google Analytics Meta Pixel
चीन की ताइवान के खिलाफ मिलिट्री ड्रिल

चीन की ताइवान के खिलाफ मिलिट्री ड्रिल

चीन और ताइवान के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान से लौटते ही चीन और एग्रेसिव हो गया है। गुरुवार से चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने ताइवान के ईदगिर्द 6 इलाकों में सैन्य अभ्यास शुरू किया है।

इस बीच, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि PLA ने ताइवान के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिमी तट के पास 11 डोंगफेंग बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। वहीं, ताइवान ने कहा है कि हम जंग नहीं चाहते लेकिन इसके लिए तैयार रहेंगे। ताइवान आने-जाने वाली करीब 50 इंटरनेशनल फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है।

7 अगस्त तक चलेगी मिलिट्री एक्सरसाइज
चीन ने इस मिलिट्री एक्सरसाइज को ‘लाइव फाइरिंग’ नाम दिया है। चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह मिलिट्री ड्रिल ताइवानी तट से सिर्फ 16 किमी दूर की जा रही है। इसमें असली हथियारों और गोला-बारूद का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह एक्सरसाइज 7 अगस्त तक चलेगी। चीन पहले यह ड्रिल ताइवान से करीब 100 किमी दूर करता था। लेकिन नैंसी के दौरे के बाद अब बेहद नजदीक पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *