रणवीर सिंह के खिलाफ FIR पर विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन

रणवीर सिंह के खिलाफ FIR पर विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज हुई FIR के मामले पर रिएक्ट किया है। एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर ने कहा कि यह बहुत ही स्टूपिडिटी वाली बात है। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि रणवीर के फोटोशूट से कैसे महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं?

विवेक अग्निहोत्री ने FIR को कहा स्टूपिड
विवेक अग्निहोत्री ने आज तक को दिए एक इंटरव्यू में कहा, यह बहुत ही स्टूपिड FIR है। इस केस को बिना किसी वजह के इतना बढ़ाया जा रहा है। FIR में लिखा है कि रणवीर के फोटोशूट से महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। कोई मुझे बताओ, जब महिलाओं की बोल्ड तस्वीरें सामने आती होती हैं, तो क्या इससे पुरुषों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है? यह बहुत ही मूर्खतापूर्ण तर्क है।

मैं रूढ़िवादी सोच का समर्थन नहीं करता हूं- विवेक
अग्निहोत्री ने आगे कहा, “हमारे कल्चर में मानव शरीर की हमेशा सराहना की गई है। मैं कहूंगा कि मानव शरीर ईश्वर बनाई हुई सबसे सुंदर चीज है। इसमें गलत क्या है? मुझे ऐसी चीजें पसंद नहीं हैं। यह बहुत रूढ़िवादी सोच को दर्शाता है जिसका मैं समर्थन नहीं करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *