काबुल गुरुद्वारे पर फिर हमला:गुरुद्वारा कर्ते परवान साहिब के गेट पर ब्लास्ट

काबुल गुरुद्वारे पर फिर हमला:गुरुद्वारा कर्ते परवान साहिब के गेट पर ब्लास्ट

यहां के गुरुद्वारा कर्ते परवान साहिब पर बुधवार दोपहर फिर हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस पवित्र स्थल के मेन गेट पर ब्लास्ट हुआ। घटना के वक्त यहां सिखों के साथ हिंदू समुदाय के कुछ लोग भी यहां मौजूद थे। 18 जून को भी इस गुरुद्वारे पर हमला किया गया था। तब दो लोगों की मौत हुई थी।

खास बात यह है कि 24 जुलाई को ही अफगानिस्तान की तालिबान हुकूमत ने सिखों और हिंदुओं के डेलिगेशन को बुलाकर उनसे बातचीत की थी। तालिबान हुकूमत ने बयान में कहा था- अल्पसंख्यक समुदाय के जो लोग मुल्क छोड़कर गए हैं, उन्हें हम सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाते हैं। हमारी अपील है कि वो अपने वतन लौट आएं।

दुकान में रखा गया था बम
बुधवार को हुए धमाके के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एक सिख दुकानदार बताता है कि वो भोजन के लिए बाहर गया था। इसी दौरान उसकी दुकान में ब्लास्ट हुआ। इससे काफी नुकसान हुआ, लेकिन गुरुद्वारे के अंदर मौजूद लोगों और इस दुकानदार किसी को नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद तालिबान पुलिस मौके पर पहुंची और वहां के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। बताया गया है कि कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *