भारत के लिए टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले सनसनीखेज आरोप लगाया है। लवलीना का कहना है कि वे हैरेसमेंट का शिकार हो रही हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और उन्हें कोच के साथ ट्रेनिंग नहीं करने दिया जा रहा है।
बॉक्सर की कोच संध्या गुरुंग ने पूरे मामले पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि हमारे सभी मुक्केबाज पदक लाएंगे। खिलाड़ी हमेशा चाहते हैं कि उनके कोच उनके साथ रहें, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। मैं उसे ट्रेनिंग नहीं दे पा रही हूं। मुझे उसके पास जाने की अनुमति नहीं है। मुझे उम्मीद है कि आज यह समस्या हल हो जाएगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं उसे ट्रेनिंग नहीं दे पाऊंगी।’
लवलीना ने ट्वीट किया, ‘आज मैं बड़े दुख के साथ कहती हूं कि मेरे साथ बहुत हैरेसमेंट हो रहा है। जिस कोच ने मुझे ओलिंपिक में मेडल जीतने में मदद की, उन्हें बार-बार हटा दिया जा रहा है। इससे मेरे ट्रेनिंग प्रोसेस पर बुरा असर हुआ है। इंग्लैंड आने से पहले भी मुझे अपने कोच के साथ ट्रेनिंग करने में बहुत मुश्किल हु