छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ में 10 हजार नये शिक्षकों की भर्ती होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात की सदन में आज घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अनुपूरक पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए राज्य सरकार 10 हजार नये शिक्षकों की भर्ती करेगी। इससे पहले आज प्रदेश के पहले अनुपूरक बजट को सदन से मंजूरी मिल गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारे राष्ट्रीय झंडा अंगीकार दिवस की 75वीं सालगिरह है। झंडे के आकारदाता वैंकैया जी का स्मरण करता हूं और पूरे प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं। छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे बड़ा बजट का आकार अब हो गया है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन में अनुपूरक बजट पास हुआ। इसमें 2,904 करोड़ रु का अनुपूरक बजट पारित हुआ। इस अनुपूरक बजट पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र की कुनीतियों के कारण राज्य को परेशानी हुई है। राज्य के राजस्व की प्राप्ति केंद्र की तुलना से ज्यादा है।
हमारी सरकार में किसानों की संख्या बढ़ी है। हमारी गोधन न्याय योजना से BJP को बेहद तकलीफ है। गोधन न्याय योजना का आलोचना जरूर करिए, लेकिन उसका समाधान भी अवश्य बताएं। BJP शासित राज्यों में भी गोबर खरीदी की तैयारी शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ का बेहद लोकप्रिय पर्व हरेली 28 जुलाई को मनाया जाएगा और गौमूत्र की खरीदी होगी।