वर्ल्ड कप से पहले भारत की 5 मुश्किलें खत्म

वर्ल्ड कप से पहले भारत की 5 मुश्किलें खत्म

2011 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम कोई वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इस साल अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत कमाल करेगा और 11 साल से आ रहे सूखे को खत्म करेगा। इसके लिए टीम मैनेजमेंट को भी बदल दिया गया है। रोहित शर्मा को कप्तानी और राहुल द्रविड़ को कोचिंग का जिम्मा सौंपा गया है।

अभी हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर काफी लंबे समय से चली आ रही टीम इंडिया की 5 मुश्किलें भी लगभग खत्म होती नजर आईं।

भारत ने 2007 से अब तक दो वर्ल्ड जीते हैं। एक वनडे और एक टी-20 वर्ल्ड कप। दोनों में ही युवराज सिंह सबसे अहम खिलाड़ी साबित हुए थे। नंबर-4 पर विस्फोटक बल्लेबाजी युवी की खासियत थी। अगर टॉप आर्डर अच्छा परफॉर्म करता तो युवी नंबर-4 पर आकर टीम को और भी अधिक ऊंचाई पर ले जाते। अगर टॉप ऑर्डर फेल होता तो युवराज पारी संभालने का काम करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *