Google Analytics Meta Pixel
रिया ने सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदने की बात मानी

रिया ने सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदने की बात मानी

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में ड्रग एंगल से जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने चार्जशीट में रिया को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

चार्जशीट के पॉइंट नंबर 304 में लिखा है कि रिया ने ये बात मानी है कि वो सुशांत सिंह राजपूत के लिए होने वाली ड्रग डीलिंग में शामिल थीं।

अभी चार्जशीट एनडीपीएस कोर्ट में दाखिल की गई है। यदि आरोप सही साबित हुए तो रिया को 10 साल के लिए जेल जाना पड़ सकता है।

पेडलर के कहने पर सुशांत ने जॉइंट लिया

चार्जशीट के मुताबिक 2019 में ड्रग पेडलर सूर्यदीप मल्होत्रा ने सुशांत को पहली बार देसी जॉइंट (गांजे से भरी हुई सिगरेट) ऑफर की। उन्हें वह इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसके बाद देसी जॉइंट लेना ही शुरू कर दिया। इसके पहले वे इम्पोर्टेड क्वालिटी वाला गांजा लिया करते थे।

चार्जशीट में ही यह भी खुलासा हुआ है कि मौत के करीब 20 दिन पहले सुशांत ने स्मोकिंग छोड़ने की बात शोविक से कही थी।

सुशांत डेथ केस के मामले में ड्रग एंगल से जांच कर रही NCB ने बुधवार को 287 पेज की चार्जशीट NDPS कोर्ट में दाखिल की। इसमें कुल 33 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *