जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘गुड लक जैरी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 29 जुलाई को रिलीज होगी। इस कॉमेडी फिल्म में जान्हवी ड्रग डीलरों से भागती एक बिहारी लड़की ‘जैरी’ का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूर,दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह को लीड रोल में दिखाया गया है।