Google Analytics Meta Pixel
कांग्रेस ने भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया

कांग्रेस ने भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया

कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ में पार्टी नेतृत्व के दो सबसे बड़े चेहरों को गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश चुनाव में पार्टी का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को गुजरात विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी मिली है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगाेपाल ने मंगलवार को बताया है, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हिमाचल प्रदेश चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। सचिन पायलट और प्रताप सिंह बाजवा को वहां ऑब्जर्वर बनाया गया है। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। टीएस सिंहदेव और मिलिंद देवड़ा को गहलोत की टीम में ऑब्जर्वर बनाकर शामिल किया गया है। इन दोनों प्रदेशों में इस साल नवम्बर-दिसम्बर में विधानसभा चुनाव होना हैं।

हिमाचल प्रदेश: सत्ता में वापसी की चुनौती
हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर चुनाव होना है। पिछले चुनाव में यहां से भाजपा ने 44 सीट जीतकर सत्ता पर कब्जा किया था। कांग्रेस को केवल 19 सीटें मिलीं। वहीं एक सीट कम्यूनिट पार्टी ऑफ इंडिया-CPI(Marxist) के पास है। यहां 1985 के बाद से हर बार सत्ता कांग्रेस-भाजपा के बीच बंटती रही है। इस बार आम आदमी पार्टी ने भी हिमाचल में ताकत झोंक रखी है। पड़ोसी पंजाब की सत्ता में हाेने से उनकी ताकत भी बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *