मणिपुर लैंडस्लाइड :मरने वालों की संख्या 37 पहुंची

मणिपुर लैंडस्लाइड :मरने वालों की संख्या 37 पहुंची

मणिपुर के नोनी जिले में तुपुल रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हुई लैंडस्लाइड के बाद घटना स्थल से रविवार को तीन और शव मिले हैं। इसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई, जबकि 25 लोगों की तलाशी जारी है। हालांकि शनिवार रात से तुपुल इलाके में हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण तलाशी अभियान में परेशानी हो रही है।

मलबे के नीचे से निकाले गए शवों में 24 भारतीय सेना की 11 गोरखा बटालियन टेरिटोरियल आर्मी के जवान और 13 नागरिक हैं।जिला प्रशासन ने आस-पास के ग्रामीणों को सावधानी बरतने और जल्द से जल्द जगह खाली करने की एडवाइजरी जारी की है।फिलहाल, मलबा हटाने का काम चल रहा है ताकि पानी बाहर निकल सके। भूस्खलन में असम के 7 लोगों की मौत हो गई है। 5 का इलाज चल रहा है। 13 अब भी लापता हैं। यह जानकारी असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने शेयर की। वे इस समय नोनी में घटना स्थल पर मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *