Google Analytics Meta Pixel
फ्लोर टेस्ट के खिलाफ शिवसेना की याचिका पर सुनवाई शुरू

फ्लोर टेस्ट के खिलाफ शिवसेना की याचिका पर सुनवाई शुरू

महाराष्ट्र में 22 जून से शुरू हुआ सियासी घमासान लगातार आठवें दिन भी जारी है। सूरत से जिस राजनीतिक नाटक की शुरुआत हुई, उसके अहम डेवलपमेंट गुवाहाटी में हुए, लेकिन उसका क्लाइमैक्स अभी भी बाकी है। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल ने कल यानी 30 जून को शाम 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया है। शिवसेना इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची है और कोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली है।

जो चिट्ठी हमें मिली है, उसमें लिखा गया है कि विपक्ष के नेता ने राज्यपाल से 28 जून को मुलाकात की। आज सुबह ही हमें कल फ्लोर टेस्ट कराने की सूचना दी गई है। जबकि, हमारे दो विधायक कोविड पॉजिटिव हैं। एक विधायक विदेश में है।

फ्लोर टेस्ट के लिए सुपर सोनिक स्पीड दिखाई गई है। फ्लोर टेस्ट निर्धारित करता है कि कौन सी सरकार लोगों की इच्छा का प्रतिनिधित्व करती है। बहुमत का पता लगाने के लिए फ्लोर टेस्ट किया जाता है। स्पीकर के फैसले से पहले वोटिंग नहीं होनी चाहिए। उनके फैसले के बाद सदन सदस्यों की संख्या बदलेगी।

शिंदे गुट के विधायक गुवाहाटी से गोवा रवाना
इधर, शिंदे अपने गुट के साथ गुवाहाटी से गोवा रवाना हो गए हैं। वहां होटल ताज कन्वेंशन में 71 कमरे बुक हैं। कल ये लोग मुंबई निकलेंगे। उससे पहले, भाजपा आज शाम अपने विधायकों की बैठक करेगी। ताकि कल के तय फ्लोर टेस्ट की तैयारी कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *