बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अदनान सामी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में अदनान सामी का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है। फोटोज में 50 साल के अदनान सामी बहुंत स्मार्ट, बिल्कुल फिट और काफी यंग नजर आ रहे हैं। उनकी यह फोटोज काफी वायरल भी हो रही हैं।
कभी 230 किलो के हुआ करते थे अदनान
अदनान की इन फोटोज में उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं। क्योंकि, अदनान कभी 230 किलो के हुआ करते थे। लेकिन, धीरे-धीरे उन्होंने अपना काफी वजन कम कर लिया है। उनकी इन नई फोटोज में सिंगर को पहचानना मुश्किल हो रहा है। अदनान पूरी तरह से बदले नजर आ रहे हैं।
फैमिली के साथ मालदीव वेकेशन कर रहे एंजॉय
दरअसल, अदनान सामी हाल ही में अपनी फैमिली के साथ मालदीव वेकेशन पर गए हैं। जिसमें उनके साथ उनकी वाइफ रोया सामी खान और बेटी मदीना भी नजर आ रही हैं। इन फोटोज में से एक में अदनान ब्लैक कलर की टीशर्ट और चश्मा पहने दिखाई दे रहे हैं। फोटोज को देख फैंस कमेंट कर अदनान के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग उन्हें देखर शॉक्ड हैं और कह रहे हैं कि उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा कि यह अदनान सामी ही हैं।