Google Analytics Meta Pixel
मेकर्स ने फिल्म के फ्लॉप होने का जिम्मेदार अक्षय कुमार को ठहराया

मेकर्स ने फिल्म के फ्लॉप होने का जिम्मेदार अक्षय कुमार को ठहराया

एक्टर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर ‘सम्राट पृथ्वीराज’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई। 300 करोड़ के बिग बजट में बनी यह फिल्म 80 करोड़ रुपए भी नहीं कमा पाई। इतना ही नहीं ‘सम्राट पृथ्वीराज’ इस साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस फ्लॉप फिल्मों में से एक भी बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के खराब प्रदर्शन से मेकर्स काफी नाराज हैं और उन्होंने इसके फ्लॉप होने का जिम्मेदार अक्षय कुमार को ठहराया है।

‘सम्राट पृथ्वीराज’ के कई शोज हुए थे कैंसिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के खराब बिजनेस से प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा काफी नाराज हैं। उन्होंने फिल्म के ना चलने का जिम्मेदार अक्षय कुमार को ठहराया है। सूत्रों के अनुसार, रणवीर सिंह की ‘जयेशभाई जोरदार’ के बाद ‘सम्राट पृथ्वीराज’ यशराज बैनर की दूसरी फ्लॉप फिल्म है। ‘जयेशभाई जोरदार’ की कई सिनेमाघरों में जीरो ऑक्यूपेंसी की वजह से इसके शोज कैंसिल किए गए थे। फिर ‘सम्राट पृथ्वीराज’ का भी यही हश्र हुआ। इस फिल्म के भी खराब प्रदर्शन के कारण इसके कई शोज कैंसिल कर दिए गए थे। फिल्म को 4,950 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया था।

अक्षय ने फिल्म के लिए नहीं दिया अपना बेस्ट
सूत्रों ने आगे बताया कि फिल्म के फ्लॉप होने का ब्लेम अक्षय के कंधों पर डाला जा रहा है। सूत्र ने कहा कि ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को एक समर्पित एकाग्रता की जरूरत थी। फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने असली मूंछ तक नहीं उगाई थी। क्योंकि वो इस फिल्म के साथ दूसरे प्रोजेक्ट की शूटिंग भी कर रहे थे। जब आप ऐतिहासिक रूप से अहम किरदार को निभा रहे हो, तो क्यों अक्षय कुमार ने बस इसी एक प्रोजेक्ट को नहीं किया और इसी किरदार में अपना बेस्ट क्यों नहीं दिया? ऐसे सवाल उन पर उठाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, फिल्म के आर्किटेक्ट भी ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के फेल होने का जिम्मेदार अक्षय कुमार को ही मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *