कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित

हॉकी इंडिया ने सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित कर दी है। टोक्यो ओलिंपिक में टीम की कप्तानी करने वाले मनप्रीत सिंह को एक बार फिर कप्तान बनाया गया है।

उनकी ही कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल के इंतजार के बाद ओलिंपिक में मेडल जीता था। इस टीम में टोक्यो के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट टीम के 11 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। जबकि चार खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया गया है।

अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर थापा ने चोट के बाद टीम में वापसी की है। टीम के डिफेंस, मिड फील्ड और फारवर्ड में अनुभव को तवज्जो दी गई है।

रूपिंदर की जगह हरमनप्रीत को मौका
इस टीम से ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह बाहर किए गए हैं। उन्होंने अपनी ड्रैग फ्लिक से दुनिया भर के गोलकीपर्स को मात दी है। हालांकि, रुपिंदर को बाहर रखने की वजह उनकी चोट बताई जा रही है। वे एशिया कप से ठीक पहले चोटिल हो गए थे। जिस कारण उन्हें टूर्नामेंट भी छोड़ना पड़ा था।

उनकी जगह ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को मौका दिया गया है। हरमनप्रीत ने FIH प्रो हॉकी लीग में सबसे ज्यादा गोल दागे हैं। उन्हें टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *