ब्रेकअप के सालों बाद साथ दिखे कार्तिक और सारा

ब्रेकअप के सालों बाद साथ दिखे कार्तिक और सारा

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान हाल ही में ब्रेकअप की खबरों के सालों बाद एक साथ नजर आए। दरअसल मुंबई में एक इवेंट के दौरान सारा का सामना कार्तिक से हुआ। कार्तिक ने जैसे ही इवेंट में सारा को देखा, वैसे ही उन्होंने आगे बढ़कर सारा को हग कर लिया। उसके बाद पैपराजी की गुजारिश पर दोनों ने साथ में फोटोज भी क्लिक करवाईं, लेकिन इस दौरान सारा असहज नजर आईं। हालांकि इतने सालों बाद दोनों को साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं और इसी वजह से ट्विटर पर #Sartik ट्रेंड हो रहा है।

कार्तिक के साथ सारा हुईं अनकम्फर्टेबल

सारा पैपराजी के कहने पर कार्तिक के साथ फोटो तो क्लिक कराती हैं। लेकिन इस दौरान वो अनकम्फर्टेबल हो जाती हैं और उनके चेहरे की हंसी गायब हो जाती है। इस वीडियो को देखते ही ट्रोलर्स ने सारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक शख्स ने लिखा, “फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ देखने के बाद पता चल जाएगा कि वो कितना बड़ा स्टार बन चुका है। इतना एटीट्यूड अच्छा नहीं है सारा जी..।” वहीं एक दूसरे ने लिखा, “इतना नौटंकी कौन करता है भाई?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *