Google Analytics Meta Pixel
CM बघेल की चेतावनी’:राहुल गांधी पर हाथ डालना महंगा पड़ेगा’

CM बघेल की चेतावनी’:राहुल गांधी पर हाथ डालना महंगा पड़ेगा’

नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है। उनके समर्थन में राज्यों से दूसरे नेता भी दिल्ली पहुंचने लगे हैं। बुधवार सुबह छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम भी दिल्ली रवाना हो गए। मरकाम को बिलासपुर जाना था, जिसे स्थगित कर दिया गया। उधर दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार को ललकारा है।

बताया जा रहा है, राहुल गांधी की तीसरे दिन पेशी के लिए बुलाए जाने की सूचना मिलने के साथ प्रदेश के कई नेता दिल्ली जाने को तैयार हुए। सुबह एयर इंडिया की उड़ान से प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल सहित कई नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए। ये सभी लोग सीधे कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचेंगे। वहां देश के सभी बड़े कांग्रेस नेता दो दिन से जमे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार को भी जब राहुल गांधी ED जाने के लिए रवाना होंगे तो उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भी जाने की कोशिश करेंगे। उधर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय के रास्तों पर बैरिकेडिंग बढ़ा दी है। उन रास्तों पर नेताओं – कार्यकर्ताओं यहां तक कि कांग्रेस कार्यालय के कर्मचारियों तक को रोका जा रहा है। वहां केवल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गाड़ियों को जाने की अनुमति मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *