ममता ने 15 जून को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई, कांग्रेस भी शामिल होगी

ममता ने 15 जून को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई, कांग्रेस भी शामिल होगी

देश में राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होनी है। इसको लेकर विपक्ष फिर बीजेपी को घेरने की तैयारी में जुटी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 15 जून को दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में विपक्ष की बैठक बुलाई है। ममता ने विपक्ष के 8 सीएम सहित 22 नेताओं को चिट्ठी लिखकर बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया था।

खास बात यह है कि कांग्रेस भी इस बैठक में शामिल होगी। कांग्रेस की ओर से इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, रणदीप सिंह सुरजेवाला भाग लेंगे।

शरद पवार नहीं होंगे विपक्ष के उम्मीदवार
राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति बनाने के लिए ममता बनर्जी और एनसीपी चीफ शरद पवार मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए। 15 जून को होने वाली बैठक से पहले आज करीब साढ़े 4 बजे दिल्ली में ममता ने एनसीपी चीफ शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल से मुलाकात की।

सीताराम येचुरी का कहना है कि शरद पवार विपक्षी दलों के उम्मीदवार नहीं हैं, हम अन्य नामों पर विचार कर रहे हैं। दो दिनों से खबरें आ रही थीं कि विपक्षी दल राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए एनसीपी नेता शरद पवार के नाम पर सहमत नजर आ रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को भी विपक्ष का उम्मीदवार बनाने की खबरें आ रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *