Google Analytics Meta Pixel
श्रद्धा कपूर के भाई ने ड्रग्स ली थी:सिद्धांत की मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आई

श्रद्धा कपूर के भाई ने ड्रग्स ली थी:सिद्धांत की मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आई

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई और एक्टर सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धांत पर पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप है। बेंगलुरु पुलिस ने एमजी रोड स्थित होटल पार्क के पब में चल रही रेव पार्टी में रेड मारी थी। इस पार्टी में सिद्धांत को बतौर DJ बुलाया गया था। पार्टी में सिद्धांत समेत 6 लोग ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं इस मामले में उनके पिता ने अपने बयान में कहा कि ‘मैं केवल एक ही बात कह सकता हूं कि यह संभव नहीं है।’

ज्यूडीशियल कस्टडी की मांग करेंगे: DCP
बेंगलुरु सिटी ईस्ट डिवीजन के DCP डॉ. भीमशंकर ने बताया कि इस मामले में अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह सभी ड्रग्स लेकर पार्टी में आए थे या फिर होटल में ड्रग्स ली गईं। सभी आरोपियों को उलसूर पुलिस स्टेशन लाया गया है। सिद्धांत कपूर की मेडिकल रिपोर्ट में यह साबित हुआ है कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया था। हमने उन्हें अरेस्ट कर लिया है और आगे के प्रोसीजर पूरे कर रहे हैं। हम सिद्धांत को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजने की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *