यहां केवल कांग्रेस नेताओं से पूछताछ होती है या किसी और को भी बुलाते हैं

यहां केवल कांग्रेस नेताओं से पूछताछ होती है या किसी और को भी बुलाते हैं

नेशनल हेराल्ड केस में ED के सामने पेश हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जांच अधिकारियों ने करीब 3 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान राहुल से लगभग 50 सवाल पूछे गए। राहुल गांधी के जवाबों में से बन रहे सवालों के चलते ये पूछताछ लंबी खिंचती चली गई।

इससे पहले करीब सवा 11 बजे ED ऑफिस पहुंचते ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उनसे मोबाइल फोन वगैरह के बारे में पूछा तो राहुल गांधी ने उनसे कहा, ‘आप चेक करिए। यह आपकी ड्यूटी है।’ हालांकि, राहुल गांधी ने मोबाइल फोन अपने पास नहीं रखा था। उनके हाथ में ED के समन की कॉपी ही थी।

इसके बाद राहुल गांधी सुरक्षा कर्मियों के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर रैंक के जांच अधिकारी के पास ले जाए गए। रास्ते में राहुल गांधी ने साथ चल रहे सुरक्षा कर्मियों से उनका नाम पूछा। साथ ही ये भी कि आप कितने दिनों से यहां कार्यरत हैं। क्या जांच के लिए आने वाले हर शख्स को इसी तरह जांच अधिकारी के पास तक ले जाते हैं? हालांकि, सुरक्षाकर्मी और ED कर्मचारियों ने मुस्कुरा कर रह गए। उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *