अमेरिकी जनरल के बयान पर चीन की तीखी प्रतिक्रिया

अमेरिकी जनरल के बयान पर चीन की तीखी प्रतिक्रिया

चीन ने अमेरिका के टॉप मिलिट्री जनरल के लद्दाख को लेकर किए गए दावे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत और चीन बातचीत के जरिए सीमा मुद्दे को सुलझा सकते हैं। चीन ने अमेरिका पर आग में घी डालने और अमन को खतरे में डालने के आरोप भी लगाए। बीजिंग ने दावा किया कि भारत-चीन सीमा पर सैन्य गतिरोध स्थिर हो रहा है।

अमेरिकी जनरल ने क्या कहा था
भारत के दौरे पर आए अमेरिकी सेना के प्रशांत क्षेत्र के कमांडिंग जनरल चार्ल्स ए. फ्लिन ने लद्दाख में चीन की हरकतों को खतरे की घंटी बताया था। उन्होंने कहा था- चीन का यह रवैया पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को नुकसान पहुंचाने वाला है। अमेरिकी जनरल हिमालय क्षेत्र में चीन की तरफ से बड़े पैमाने पर किए जा रहे कंस्ट्रक्शन की चर्चा कर रहे थे।

बातचीत से हल करेंगे सीमा विवाद- चीन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा- सीमा विवाद चीन और भारत के बीच है। दोनों पक्ष बातचीत से मुद्दे को हल कर सकते हैं। कुछ अमेरिकी अधिकारी आग में घी डालने और उंगलियां उठाने की कोशिश कर रहे हैं। यह शर्मनाक है। हम उम्मीद करते हैं कि वे आगे से ऐसा नहीं करेंगे। शांति और स्थिरता में बनाए रखने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *