यूक्रेन को ब्रिटेन देगा मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम

यूक्रेन को ब्रिटेन देगा मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम

रूस-यूक्रेन जंग को 100 से ज्यादा दिन हो गए हैं, लेकिन कोई नतीजा निकलते हुए नहीं दिख रहा है। इस बीच ब्रिटेन ने सोमवार को कहा कि वह यूक्रेन को मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम देगा। इस सिस्टम के माध्यम से रूसी हमले का यूक्रेन मजबूती से मुकाबला कर सकेगा। ब्रिटिश डिफेंस सेक्रेटरी बेन वालेस ने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय समुदाय अपना समर्थन जारी रखता है, तो मुझे विश्वास है कि यूक्रेन रूस के खिलाफ जंग जीत सकता है।

पुतिन की पश्चिमी देशों को चेतावनी
ब्रिटेन के इस बयान के बाद रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यदि पश्चिमी देश यूक्रेन को लॉन्ग रेंज की मिसाइलें मुहैया कराते हैं तो रूस नए ठिकानों पर हमला करेगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को मिसाइलें देने का मतलब होगा कि जंग को लंबा खींचना। अगर ऐसा होता है तो उन लक्ष्यों को निशाना बनाया जाएगा, जिन्हें पहले नहीं टॉरगेट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *