Google Analytics Meta Pixel
रिजर्व बैंक की तीन दिन की बैठक आज से

रिजर्व बैंक की तीन दिन की बैठक आज से

रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) बैठक आज यानी 6 जून से शुरू होगी। ऐसा माना जा रहा है कि रिजर्व बैंक इस बैठक में भी रेपो रेट को 0.40% तक बढ़ाने का निर्णय ले सकता है। हर दो महीने में होने वाली इस तीन दिन की बैठक की अगुआई गवर्नर शक्तिकांत दास करेंगे। बैठक 8 जून को खत्म हो जाएगी।

पिछले महीने ही बढ़ाई थी रेपो रेट
इससे पहले पिछले महीने मई में रिजर्व बैंक ने एक आपात बैठक कर रेपो रेट को 0.40% बढ़ाने का निर्णय लिया था। लगातार बढ़ती महंगाई से चिंतित RBI ने रेपो रेट को 4% से बढ़ाकर 4.40% कर दिया था। रेपो रेट बढ़ने से कार लोन से लेकर होम लोन तक महंगा हो गया है। ऐसे में अगर फिर से रेपो रेट बढ़ती है तो ये लोन की ब्याज दर और बढ़ सकती हैं।

क्या है रेपो और रिवर्स रेपो रेट?
रेपो रेट वह दर है जिस पर RBI द्वारा बैंकों को कर्ज दिया जाता है। बैंक इसी कर्ज से ग्राहकों को लोन देते हैं। रेपो रेट कम होने का अर्थ होता है कि बैंक से मिलने वाले कई तरह के लोन सस्ते हो जाएंगे। जबकि रिवर्स रेपो रेट, रेपो रेट से ठीक विपरीत होता है।

रिवर्स रेट वह दर है, जिस पर बैंकों की ओर से जमा राशि पर RBI से ब्याज मिलता है। रिवर्स रेपो रेट के जरिए बाजारों में लिक्विडिटी, यानी नगदी को ​नियंत्रित किया जाता है। रेपो रेट स्थिर होने का मतलब है कि बैंकों से मिलने वाले लोन की दरें भी स्थिर रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *