Google Analytics Meta Pixel
उत्तराखंड में 30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी:

उत्तराखंड में 30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी:

उत्तराखंड के उत्तराकाशी में रविवार शाम मध्यप्रदेश के करीब 30 तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। 22 लोगों की मौत हो गई है और इनके शव भी मिल गए हैं। 6 गंभीर रूप से घायल हैं। सभी यात्री चारधाम यात्रा पर जा रहे थे। पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है। SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा- सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के बताए गए हैं। हादसे के बाद एम्बुलेंस के साथ मेडिकल की टीम भी मौके पर मौजूद है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा- NDRF की टीम बहुत जल्द ऑपरेशन का जिम्मा संभाल लेगी। यह कुछ ही देर में मौके पर पहुंच रही है।

उत्तराखंड में बस हादसा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। अमित शाह ने कहा कि श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिर गई। मैंने इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *