भारत हमेशा से पाकिस्तान की राजनीति में अहम फैक्टर रहा है। इस्लामाबाद के सत्ता के गलियारे में दिल्ली हमेशा से चर्चा का विषय रही है। इसकी ओर इशारा करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने तुर्की में कहा कि दोनों देशों को व्यापार से बड़ा आपसी लाभ हो सकता है।
तुर्की की यात्रा से ठीक पहले दिए अपने बयान में शाहबाज शरीफ ने कहा- हम जानते हैं कि भारत के साथ अच्छे व्यापार रिश्ते करके हमें बड़ा फायदा हो सकता है। इसके पहले शाहबाज शरीफ ने PM मोदी को खत लिखकर दोनों देशों के विवादित मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान की इच्छा जाहिर की थी।
भारत-पाक सिंधु आयोग की 118वीं बैठक हुई
पाकिस्तान का एक डेलिगेशन 30 मई को दिल्ली पहुंचा था। इस दौरान भारत और पाकिस्तान ने सिंधु जल के स्थायी आयोग (PCIW) की सालाना रिपोर्ट पर साइन किए। दोनों पक्षों के बीच सिंधु जल संधि से जुड़े 3 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई।