Google Analytics Meta Pixel
अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने हिजबुल के 2 आतंकियों को मार गिराया, गोला-बारूद बरामद

अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने हिजबुल के 2 आतंकियों को मार गिराया, गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। कश्मीर में पिछले चार दिन में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ 5 मुठभेड़ हुई हैं, जिसमें 12 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है।

हिजबुल मुजाहिदीन से कनेक्शन था

आईजी पुलिस विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों की पहचान इश्फाक अहमद गनी निवासी चकवांगुंड, अनंतनाग और यावर अयूब डार, निवासी डोगरीपोरा ,अवंतीपोरा के रूप में हुई है। ये दोनों आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सदस्य थे। दोनों कई वारदातों में शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि बिजबिहाड़ा के शीतिपोरा में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान एक घर में छिपे आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया।

आगामी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने का प्लान था

सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि इश्फाक मार्च 2020 से और यावर दिसंबर 2021 से आतंकवादी वारदातों में एक्टिव था। दक्षिण कश्मीर में तैनात एक बड़े सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन को एक बड़ा झटका दिया है। आगामी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने के लिए आतंकवादियों ने प्लान बनाया था। सुरक्षाबलों ने इसे नाकाम कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *