Google Analytics Meta Pixel
अरुणाचल दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह: तिरप जिले में रामकृष्ण मिशन आश्रम का दौरा किया

अरुणाचल दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह: तिरप जिले में रामकृष्ण मिशन आश्रम का दौरा किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 दिन के दौरे पर अरुणाचल प्रदेश पहुंचे हैं। वे शनिवार सुबह राज्य के तिरप जिले पहुंचे। शाह ने तिरप जिले में मौजूद रामकृष्ण मिशन आश्रम का दौरा किया। उन्होंने आश्रम के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित किया। समारोह में उनके साथ केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भी मौजूद रहे।

स्वर्ण जयंती समारोह में संबोधित के दौरान शाह ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में जो युवा रास्ता भटक गए थे, हाथ में हथियार लेकर अपने ही देश के सामने खड़े हो गए थे, वो मोदी सरकार के 8 साल में हथियार डालकर मुख्य धारा में शामिल होकर, देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी जी ने बोडोलैंड की समस्या को इतने सालों के बाद सुलझाया है। हमने ब्रू शरणार्थियों की समस्या को स्थायी समाधान देने का काम किया है। नॉर्थ ईस्ट में शांति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बीते 8 साल में 9 हजार उग्रवादी सरेंडर कर मुख्यधारा में लौटे हैं।

ऋषि परशुराम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा की भी नींव रखेंगे
अपने दो दिन के दौरे पर गृह मंत्री कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और करीब 40 डेवलपिंग प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। साथ ही गृह मंत्री ‘बड़ा खाना’ में भी हिस्सा लेंगे। वह लोहित जिले के वाक्रो में ऋषि परशुराम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा की भी नींव रखेंगे। गृह मंत्री ‘बड़ा खाना’ में भी हिस्सा लेंगे। ‘बड़ा खाना’ सामूहिक भोजन कार्यक्रम होता है, जहां सेना के सभी रैंक के जवान और CRPF के जवान एक साथ खाना खाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *