Google Analytics Meta Pixel
शहबाज बोले- चीनियों की सुरक्षा करेंगे

शहबाज बोले- चीनियों की सुरक्षा करेंगे

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने सोमवार को चीन के प्रधानमंत्री से फोन पर बातचीत की। शाहबाज ने चीनी PM को भरोसा दिलाते हुए कहा- हम चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करेंगे। लॉ एंड ऑर्डर को भी जल्द दुरुस्त करेंगे। इस कॉल के दौरान शाहबाज ने 6 हजार करोड़ की लागत से बन रहे चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कोरिडोर (CPEC) के प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा की बात भी कही है। इस बातचीत के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तानी पुलिस ने एक संदिग्ध महिला फिदायीन हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।

इकोनॉमिक कोरिडोर को निशाना बनना चाहती थी महिला
पाकिस्तानी पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद बयान दिया- जिस महिला की गिरफ्तारी हुई है, उसके पास से धमाके के लिए बारूद और बॉम्ब बरामद किए गए हैं। जो अगला धमाका करने के लिए इस्तेमाल किए जाने थे। संधिग्द महिला का बलोच लिब्रेशन आर्मी से (BLA) की सदस्य है। इसे चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कोरिडोर के पास हमला करने और चीनी नागरिकों को निशाना बनाने के लिए कहा गया था।

दो हफ्ते पहले फिदायीन हमले में 3 चीनियों की हुई थी मौत
कराची यूनिवर्सिटी में 26 अप्रैल को महिला फिदायीन हमले में 3 चीनी प्रोफेसर्स की मौत हो गई थी। चीन ने पाकिस्तान से उसके नागरिकों को सुरक्षा देने के लिए सख्त कदम उठाने की हिदायत दी थी। हालांकि, हमले के बाद प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ आधी रात को दौड़े-दौड़े चीन की इस्लामाबाद में मौजूद ऐंबैसी पहुंचे थे। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि भविष्य में चीनियों को सख्त सुरक्षा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *