बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। कंगना ने सोशल मीडिया पर दर्शन के समय के कुछ फोटोज शेयर किए हैं। फोटो में कंगना बैंगनी रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं। इस मौके पर उनके साथ फिल्म ‘धाकड़’ के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट और उनकी पत्नी कृष्णा मुकुट भी मौजूद थे।
कंगना ने लिया तिरुपति बाला जी का आशीर्वाद
कंगना ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “आज इस शुभ पूर्णिमा के दिन मेरी फिल्म ‘धाकड़’ के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट जी, उनकी पत्नी कृष्णा मुकुट जी के और टीम के कुछ और सदस्यों के साथ तिरुपति बाला जी के दर्शन किए। हम श्री विष्णु मांचू और श्री एवी धर्म रेड्डी जी के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने इसे हमारे लिए संभव बनाया। दिव्य दर्शन के बाद धन्य महसूस कर रही हूं।”